राहुल गांधी पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बड़ा प्रहार, बोले- न जनता साथ है, न गठबंधन के साथी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 04:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर और बाहर उनके खिलाफ 'अविश्वास' का माहौल है। पूनावाला ने पंजाब से लेकर असम तक कांग्रेस में मची कलह का हवाला देते हुए राहुल गांधी को घेरा।

PunjabKesari

पंजाब से 'अविश्वास प्रस्ताव'

 पूनावाला ने पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए कहा, "आज राहुल गांधी के खिलाफ एक और अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है, और इस बार यह पंजाब से आया है। नवजोत कौर सिद्धू ने बताया है कि कैसे राहुल गांधी ने पंजाब की सद्भावना की अनदेखी की। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी कांग्रेस में हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने राहुल गांधी की कार्यशैली की पोल खोल दी है।"

PunjabKesari

गठबंधन और वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि केवल जनता ही नहीं, बल्कि INDIA गठबंधन के साथी भी राहुल गांधी से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा TMC कह रही है कि 'राहुल को हटाओ और ममता बनर्जी को लाओ' ताकि गठबंधन को बचाया जा सके। पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर के बयानों और असम कांग्रेस में जारी संकट (भूपेन बोरा का इस्तीफा प्रकरण) का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल के नेतृत्व में घुटन महसूस कर रहे हैं।

सम्मान नहीं देते राहुल

इसी बीच, बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने भी राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने वरिष्ठों को सम्मान नहीं देते, जिसके कारण असम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा जैसे नेता इस्तीफा देने की स्थिति में पहुँच गए हैं। हालांकि, बोरा ने बाद में अपना इस्तीफा वापस ले लिया था, लेकिन बीजेपी इसे कांग्रेस की आंतरिक कमजोरी के रूप में देख रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News