सभी ठेकों पर 30% कमीशन... सरकार ''कमीशन एजेंट'' बन गई है: पुडुचेरी में बोले राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी के लॉस्पेट में एक चुनावी रैली के दौरान भ्रष्टाचार और प्रशासन के तौर-तरीकों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ की सरकार "कमीशन एजेंट" की तरह काम कर रही है और हर सरकारी ठेके पर 30% कमीशन लिया जा रहा है।

दिल्ली से थोपी गई है यहाँ की सरकार

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पुडुचेरी की वर्तमान सरकार यहाँ की जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि इसे दिल्ली से थोपा गया है। उन्होंने उपराज्यपाल (LG) शासन की आलोचना करते हुए कहा "हम नहीं चाहते कि पुडुचेरी पर किसी राजा की तरह LG का शासन हो। हम चाहते हैं कि यहाँ की जनता खुद इस खूबसूरत राज्य को चलाए। इसीलिए कांग्रेस पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

<

>

भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर किया प्रहार

राहुल गांधी ने शराब लाइसेंस वितरण और गिरती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि "भाजपा पुडुचेरी को अडानी की संपत्ति बनाना चाहती है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराइकल  को पहले ही उन्हें बेचा जा चुका है।"

9 अप्रैल को होगा मतदान

पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनावी रण तैयार है। यहाँ चुनाव से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दी गई हैं। यहां पर 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News