शंकराचार्य ने फिर दिया विवादित बयान- हनीमून कपल्स की वजह से आई थी केदारनाथ में बाढ़

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2016 - 09:31 AM (IST)

नई दिल्ली: द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती अपने विवादित बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के शनि शिंगनापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शनि एक पाप ग्रह है। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश से उनके प्रति होने वाले अपराध बढ़ेंगे। एक फिर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने विवादित बयान दिया है। इस बार स्वामी स्वरूपानंद के निशाने पर हनीमून कपल्स और पिकनिक पर जाने वाले लोग हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में लगी खबर के मुताबिक शंकराचार्य ने 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ के लिए वहां हनीमून पर जाने वाले कपल्स और पिकनिक पर जाने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इस भयानक प्रलय में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि पवित्र हिन्दू स्थानों के ''पर्यावरण प्रदूषण'' की प्रवृत्ति एक और आपदा के लिए ला सकती है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग मजे के लिए, पिकनिक मनाने के लिए और हनीमून के लिए पवित्र देवभूमि (उत्तराखंड) में आते हैं, ये केदारनाथ आपदा के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे ही और भी हादसे होंगे अगर अपवित्र गतिविधियों बंद नहीं की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News