शर्मनाक! नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Friday, May 25, 2018 - 07:56 PM (IST)

खंडवा : पुलिस ने जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। मुंदी पुलिस थाने की सहायक उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बेलेकर ने पीड़िता के हवाले से बताया कि गत 29 अप्रैल 2018 को उसके पिता ने उसके साथ रात को सोते समय दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर चली गयी और वहां उसने मां को सारी आपबीती बताई। बेटी की शिकायत सुनने के बाद मां ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भोपाल महिला डेस्क पर की। वहां से मामला जिले के संबंधित मूंदी थाने को रैफर किया गया।

आरोपी बाप ने अपने बचाव में दलील दी कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, इसे लेकर उनके बीच में अक्सर विवाद भी होता रहता था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके विरूद्ध साजिश रचकर इस तरह के गंदे आरोप लगवाये हैं और उसे फंसा दिया है।

kamal

Advertising