शर्मनाक पराजय पर शकुनी चौधरी ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2015 - 02:23 PM (IST)

पटना: बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने आज पद से इस्तीफा देने के साथ ही चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। चौधरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह पिछले 35 वर्ष से राजनीति कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। 
 
राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने 15 वर्षों तक सेना में रहकर देश की देश की सेवा की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव से पूर्व ही उन्होंने इस बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह अंतिम बार चुनावी राजनीति में उतरे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 1980 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद से वह लगातार सात बार विधायक रहे। इस दौरान वह खगड़यिा से एक बार सांसद रहे और इसके बाद बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी बने। 
 

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के लोगों ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के महागठबंधन को जनादेश दिया है और वह जनादेश का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। कुमार और यादव के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं तथा उनके साथ लंबे समय तक काम करने का भी उन्हें अवसर मिला है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News