शकील अहमद और भावना झा कांग्रेस से निलंबित

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 08:47 PM (IST)

पटना :  कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद और बिहार के बेनीपट्टी से पार्टी  की विधायक भावना झा को निलंबित कर दिया। कांग्रेस सूत्रों ने  बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दोनों नेताओं डॉ अहमद और झा पर पार्टी के अनुशासन के खिलाफ काम करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि  अहमद पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अहमद के समर्थन में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से विधायक  झा भी चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही लोगों से मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी बद्री प्रसाद पूर्वे को जिताने की अपील की थी। इस क्षेत्र के लिए 06 मई को मतदान होना है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर हर हाल में अनुशासन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दल से बढ़कर कोई नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News