गले में रुद्राक्ष की माला, हाथ में कलावा! 16 साल की गर्लफ्रेंड को 20 बार चाकू से गोद कर मारने वाले साहिल का ऐसा था मर्डर प्लान
punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 10:22 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली को फिर से दहला देने वाला साक्षी हत्याकांड ने एक बार फिर से राजधानी को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में कल एक 16 साल की नाबालिग लड़की को उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने करीब 20 बार चाकू से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उस पर 6 बार बड़े पत्थर से भी वार किये, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस घटना के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया जिसके बाद उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड की जांच लव जिहाद के एंगल से भी कर रही है. दरअसल, साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहा है और उसके हाथ में कलावा भी बंधा हुआ है।
कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है..
— Prabhanjan Bhadauriya (@Ravijalaun) May 29, 2023
दिल्ली में नाबालिक पर चाकू से कई वार किये, फिर पत्थर से सिर कुचला...आरोपी साहिल फरार...नाबालिग की हुई मौत#DelhiPolice #Delhi pic.twitter.com/mK8KxTVIgR
दिल्ली पुलिस के मुताबिक साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल रिठाला गया था और उसने हथियार को वहीं फेंक दिया था। इसके बाद वह बस पकड़कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ने अपने कबूलनामा में कहा है कि उसे साक्षी कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी। जिस वजह से उसने इस खुंखार मर्डर को अंजाम दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

यात्रियों के लिए खुशखबरी... पितृपक्ष मेले में रानी कमलापति एवं जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Kaushambi News: मकान का छज्जा गिरने से 7 बच्चे दबे, एक की हालत गंभीर

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख