प्रधानमंत्री को CAA पर लिखे 5.5 लाख पत्रों को शाह ने किया प्रदर्शित

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 11:34 PM (IST)

अहमदाबादः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए उन 5.5 लाख पत्रों को प्रदर्शित किया जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है। इन पत्रों को उस मंच पर रखा गया था जिससे शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इन पत्रों को ‘‘सी ए ए'' शब्दों का आकार देते हुए रखा गया था। 
PunjabKesari
प्रदेश भाजपा का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरूकता अभियान है तथा इसे लिम्का बुक्स आफ रिकार्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में स्थान मिला है। शाह ने अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र नारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह महज शब्द नहीं बल्कि दिल से व्यक्त किये गये आभार के शब्द हैं। जनता से संपर्क साधने का हमारा कार्यक्रम सीएए के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठों का जवाब है।'' 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News