इमारत में आग लगने से दम घुटने के कारण 7 लोग अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 01:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मुंबई में बांद्रा (पश्चिम) इलाके की एक रिहायशी इमारत में शनिवार को आग लगने के बाद धुएं की चपेट में आने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बांद्रा (पश्चिम) में स्टेशन रोड पर स्थित सात मंजिला इमारत‘एम के चेंबूर'के‘बी विंग'में सुबह 10:23 बजे आग लगने की सूचना मिली।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक अपडेट में बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और सुबह 10:49 बजे तक इसे पूरी तरह बुझा दिया। दम घुटने की शिकायत के बाद प्रभावित सात लोगों को बांद्रा भाभा अस्पताल ले जाया गया।

इनकी पहचान गज़ाला जावेद शेख (47), जावेद दिलदार शेख (48), ताहिरा इस्माइल शेख (28), मोहिउद्दीन जावेद शेख (8), इस्माइल अखिनुद्दीन शेख (38), मारिया जावेद शेख (12) और माहे नूर जावेद शेख (20) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी सात लोगों की हालत स्थिर है और उनका इलाज आउटपेशेंट (ओपीडी) के तौर पर किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News