छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 7 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई चौकसी

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 03:07 PM (IST)

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के सात मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को लेकर सतकर्ता बढ़ा दी है। सात संक्रमित मरीजों में से पांच को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है जबकि दो मरीजों का शहर के अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपोलो अस्पताल में उपचाररत मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें गहन जांच इकाई (आईसीयू) से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की यात्रा इतिहास भी सामने आया है। 

स्वाइन फ्लू के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निगरानी बढ़ा दी है। सीआईएमएस, जिला अस्पताल तथा पीएचसी-सीएचसी स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: महंगाई का झटका: प्याज-दाल के बाद अब महंगा हो सकता है अंडा, सर्दियों में इतने रुपये तक पहुंच सकती है कीमत

इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था की भी विशेष निगरानी की जा रही है। जिले में अब तक सामने आए सात संक्रमित मरीजों में पांच मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

अपोलो अस्पताल में भर्ती दो मरीजों का उपचार जारी है। इनमें 75 वर्षीय महिला की स्थिति में सुधार बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति के साथ ही संक्रमण के संभावित स्रोतों की निगरानी कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi