कांग्रेस को झटका, खरगे की बैठक से पहले 108 BLA ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 02:49 PM (IST)

गोवाः गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक से पहले 108 BLA ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मल्लिकार्जुन खरगे को आज ही गोवा में पार्टी के BLA की बैठक को संबोधित करना था। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी BLA इस्तीफा दे सकते हैं।

बूथ लेवल एजेंट (BLA) पार्टी की तरफ से बूथ लेबल पर काम करता है। चुनाव के समय मतदाता सूची से जुड़े काम, बूथ की जानकारी और मतदान प्रक्रिया पर पार्टी की तरफ से नजर रखता है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में BLA के इस्तीफे कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News