Public Holidays in October 2024: 12 दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद! देखें सरकारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 11:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सितंबर की तरह, अक्टूबर 2024 भी छुट्टियों से भरपूर रहेगा। इस महीने महात्मा गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों में सरकारी छुट्टियां रहेंगी। आइए, जानते हैं अक्टूबर 2024 में कब-कब छुट्टियां रहेंगी।

अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट
2 अक्टूबर (सोमवार) – गांधी जयंती
इस दिन महात्मा गांधी का जन्मदिन है, जिसे राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर (गुरुवार) – महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि
देश के कुछ हिस्सों में महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि के पहले दिन की छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
हर रविवार की तरह इस दिन भी सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर (गुरुवार) – महा सप्तमी
कुछ राज्यों में महा सप्तमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

11 अक्टूबर (शुक्रवार) – महानवमी
देशभर में महानवमी के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

12 अक्टूबर (शनिवार) – दशहरा
दशहरे के दिन सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

17 अक्टूबर (गुरुवार) – कटि बिहु और वाल्मीकि जयंती
असम और कुछ अन्य राज्यों में कटि बिहु और वाल्मीकि जयंती पर अवकाश रहेगा।

20 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

29 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली (ऑप्शनल हॉलिडे)
कुछ संस्थानों में दिवाली की तैयारी के लिए ऑप्शनल हॉलिडे रहेगा।

30 अक्टूबर (बुधवार) – दिवाली (ऑप्शनल हॉलिडे)

31 अक्टूबर (गुरुवार) – नरक चतुर्दशी और दिवाली
इस दिन कई राज्यों में दिवाली के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News