BJP के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 04:13 PM (IST)

कर्नाटकः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश का बुधवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। नागेश ने अपनी बेटी के घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भाजपा और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बी.सी. नागेश लगभग लगभग एक साल से मस्तिष्क में ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित थे और उनका 2 बार ऑपरेशन हुआ था। बी.सी. नागेश के परिवार में उनकी पत्नी वीणा, बेटा विशदीपा और बेटी शारदा हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News