नए साल पर सीमा हैदर ने दी गुड न्यूज, बताया कब बनेंगी सचिन के बच्चे की मां

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 07:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पिछले साल सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक में रही है। नए साल पर सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज दी है। सीमा हैदर ने बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि वह इसी साल मां बनेंगी। क्या होली तक मां बनने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा कि इतनी जल्दी नहीं, लेकिन हां, मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा।

सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि बहू का हाथ देखा है, उसको लड़का ही होगा। जिसका हाथ देखकर बताता हूं, वो कभी झूठ नहीं होता है। सीमा हैदर ने कहा कि वो खुद चाहती हैं, उनका और सचिन का एक बेबी हो।

2024 में मां बनेंगी सीमा हैदर
बता दें कि मोबाइल पर पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के सचिन से प्यार हो गया था। जिसके बाद वो अवैध तरीके से नेपाल के जरिए पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई थी और सीधे उसके गांव पहुंच गई थी। दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी जिसके बाद अब सीमा ने कहा है कि साल 2024 में उसके घर एक नन्हा मेहमान आएगा। हालांकि सीमा हैदर के अवैध तरीके से भारत आने के बाद उस पर लोगों ने पाकिस्तान का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई दिनों तक सीमा हैदर से पूछताछ की थी।

वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि चाहे भले उसकी यहां जान चली आए लेकिन वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएगी। बता दें कि सीमा हैदर के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा अपने सभी बच्चों को लेकर पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News