iPhone का बढ़ता क्रेज देखकर Apple ने किया बड़ा ऐलान, जल्द भारत में खोलेगी चार नए स्टोर

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 10:21 PM (IST)

नई दिल्लीः iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल भारत में चार और स्टोर खोलेगी, जो पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्थित होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा, कंपनी जल्द अपने पहले ‘Made in India' iPhone 16 प्रो और iPhone 16 प्रो मैक्स भी पेश करेगी। एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा) डेयरड्रे ओब्रायन ने बयान में कहा, ‘‘ हम अपने दलों का निर्माण कर खुश हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम इस देश में अपने ग्राहकों के जुनून से प्रेरित हैं।।''

एप्पल ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, नए स्टोर अगले वर्ष खोले जाने की संभावना है। बयान में कहा गया, ‘‘ एप्पल अब भारत में iPhone 16 प्रो और iPhone 16 प्रो मैक्स सहित सभी iPhone 16 का विनिर्माण कर रहा है।''

एप्पल ने 2017 में भारत में iPhone का विनिर्माण शुरू किया था। बयान में कहा गया, ‘‘ भारत में निर्मित iPhone 16 प्रो और प्रो मैक्स जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे।'' सूत्रों के अनुसार, ‘Made in India' iPhone 16 प्रो और iPhone 16 प्रो मैक्स की आपूर्ति इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News