स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पश्चिम बंगाल में बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 01:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में, विशेष रूप से रेड रोड इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर स्थित जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निगरानी टावर लगा दिए गए हैं और रेड रोड पर और इसके आसपास कम से कम 500 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जहां रविवार सुबह 40 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और त्वरित प्रतिक्रिया दल और कोलकाता पुलिस के लड़ाकू बलों के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। शहर में प्रवेश के 20 स्थानों पर रात में जांच की जा रही है और एहतियातन गिरफ्तारियां की जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Related News