नेवी की सबसे ताकतवर पनडुब्बी का डाटा लीक

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 07:44 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत की सबसे ताकतवर स्कॉर्पीयन पनडुब्बियों की तकनीकी एवं राडार से बचने की क्षमताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी वाला संवेदनशील डाटा लीक हो गया है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इस मामले में नौसेना प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है। इन स्कॉर्पीयन पनडुब्बियों का डिजाइन फ्रांसीसी पोत निर्माता डी.सी.एन.एस. ने तैयार किया है। ऑस्ट्रेलिया के ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार के अनुसार डी.सी.एन.एस. का कुल 22,400 पन्नों का जो डाटा लीक हुआ है उसमें भारत की 6 नई पनडुब्बियों की राडार से बच निकलने की गोपनीय क्षमता की जानकारी है।

नेवी फ्रांस के कॉन्ट्रैक्टर डी.सी.एन.एस. की मदद से मुम्बई के मझगांव पोर्ट पर स्कॉर्पीयन क्लास 6 सबमरीन तैयार कर रहे हैं। इस पर 23,400 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इनमें से एक सबमरीन का मई में ट्रायल भी हो चुका है। इसी बीच शक जाहिर किया जा रहा है कि इस प्रकरण के पीछे चीन व पाक के हैकर्स का हाथ भी हो सकता है। क्योंकि इस सबमरीन के आने से दोनों देशों की मुश्किलें बढऩा तय थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News