लोकतंत्र के महापर्व में लाखों मतदाताओं ने लगाई अपनी हाजिरी,  बीमार एवं बजुर्ग भी मतदान करने से नहीं रहे पीछे

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 07:39 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत) : ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के चलते जिला भर के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाताओं का रेला देखने को मिल रहा था। सुरक्षा के कड़े बंदोवस्तों के बीच मतदान प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षाबलों की निगाहें भी पूरी तरह से चौकस रही। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षाबलों की विशेष तौर पर तैनाती की गई थी। कई स्थानों पर तो महिला सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई थी।

PunjabKesari

जिला कठुआ मुख्यालय पर भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। शहर के वार्ड नं.-2 स्थित मतदान केंद्र में डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व विधायिकता कांता अंदोत्रा सहित परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं, केेंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा के उम्मीदवार डॉ जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने भी कठुआ के विभिन्न मतदान केंद्रों में जाकर अपने पोलिंग एजैंटों से बातचीत की। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने भी कई पोलिंग केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाबलों को नियमों एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। 

PunjabKesari


 कई बीमार वृद्ध महिलाएं भी पहुंची वोट डालने 
कठुआ : मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर युवा मतदाताओं के साथ साथ वृद्ध एवं बीमार वृद्ध महिलाएं भी पीछे नहीं रही। परिजनों द्वारा सभी को मतदान के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचाया जा रहा था। चक स्थित बने मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंची 98 वर्षीय विद्या देवी का उत्साह भी मतदान को लेकर देखा गया। उन्होंने कहा कि मत का अधिकार उनके पास सुरक्षित है इसीलिए वे अपना सभी काम छोड़ मत का इस्तेमाल करने आई हैं। वहीं,ख् कई बीमार वृद्धाओं ने भी मतदान को लेकर उत्सुकता दिखाई। वहीं, पहली बार मतदान करने वाले हर्ष कुमार, आरुशि, पल्लवी आदि ने कहा कि पहली बार मत का अधिकार उन्हें हासिल हुआ है। उन्होंने देश की बेहतरी और विकास को लेकर मतदान किया है। उन्हें उम्मीद है कि देश की बेहतरी को लेकर बनने वाली सरकार सकारात्मक कदम  उठाएगी।

PunjabKesari
 पहली बार हुआ ई.वी.एम. के साथ वी.वी.पैट. का इस्तेमाल
कठुआ : रियासत जम्मू व कश्मीर में पहली बार लोकसभा चुनावों के दौरान ई.वी.एम. के साथ वी.वी.पैट. का इस्तेमाल हुआ है। मतदाताओं को लेकर इसे लेकर भी खासा उत्साह देखा गया। ई.वी.एम. का बटन दबाने के बाद मतदाता ने किसको वोट डाला है, इसकी जानकारी वी.वी.पैट. मशीन की स्क्रीन पर डिस्पले हो रही थी जिससे मतदाता को जानकारी मिल रही थी कि उसने जिसे वोट दिया है क्या सही में वोट उसी को गया है या नहीं। युवा मतदाता सरताज सिंह, जगनदीप ने कहा कि कई बार आशंकाएं रहती हैं वोट डाला कहीं और है तो गया कहीं और। ऐसे में वी.वी.पैट. ने इन आशंकाओं को भी दूर किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार ई.वी.एम. के साथ वी.वी.पैट. का इस्तेमाल हुआ है जोकि मतदाताओं के लिए एक अलग तरह का अनुभव है। 

PunjabKesari
 कई मतदान केंद्र महिलाओं को रहे समर्पित 
कठुआ : तारानगर इलाके में पोलिंग स्टेशन नंबर 132 पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित किया गया था। यहां विशेषकर तमाम स्टाफ महिलाओं का लगाया गया था। जबकि महिला सुरक्षाबलों की तैनाती इस स्टेशन के अलावा अन्य पोलिंग स्टेशनों पर भी की गई थी। महिला चुनाव कर्मियों का  उत्साह भी मतदान में ड्यूटी को लेकर साफ देखने को मिली। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News