CM की दूसरे चरण की समीक्षा यात्रा, जमुई जिले में 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2017 - 04:01 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा का दूसरा चरण शुरु करने जा रहें हैं। समीक्षा यात्रा के चलते मुख्यमंत्री जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला गांव पहुंचे हैं जहां उन्होंने पांच सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं से संबंधित पुस्तक का भी विमोचन किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार को जमुई और मुंगेर जिले का भ्रमण करेंगे। 29 दिसंबर को नीतीश कुमार जिला लखीसराय और शेखपुरा जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई गांवों का भी दौरा करेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को सीएम जिला नवादा और नालंदा में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री की तीसरे चरण की समीक्षा यात्रा के लिए चार से छह जनवरी तक का समय तय किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News