देश में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन: 5 करोड़ गरीबों को खाना खिलाएंगे BJP कार्यकर्त्ता

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 08:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में लॉकडाउन का गुरुवार को दूसरा दिन है। इसी बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 600 के पार हो गए हैं और 12 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। बुधवार को लॉकडाउन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लोगों को समझाने में कि उनके घर रहने में ही भलाई है। लॉकडाउन से खासकर गरीब तबके के लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि रोजगार ठप्प हो गए हैं और लोगों को खाने की काफी दिक्कत हो रही है। जो लोग दिहाड़ीदार है उनके पास चीजों की काफ किल्लत हो रही है।

PunjabKesari

ऐसे संकट में में भाजपा ने गरीब तबके लिए बड़ा फैसला लिया है। भाजपा गुरुवार से हर रोज 5 करोड़ गरीब लोगों को खाना खिलाएगी, इसके लिए पार्टी देशभर में 1 करोड़ कार्यकर्त्ताओं की पहचान करेगी जो गरीबों तक खाना पहुंचाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों से इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्त्ता 5 गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान खाना खिलाएगा।

PunjabKesari

जेपी नड्डा ने बैठक में कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ता देशभर में लॉकडाउन के दौरान पांच करोड़ गरीबों को खाना खिलाएंगे। उन्होंने ऑडियो व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News