मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में गरीबी बढ़ी: अशोक गहलोत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 12:38 PM (IST)

जयपुरः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनधन योजना के तहत हर चौथे बैंक खाते के निष्क्रिय होने का दावा करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में गरीबी बढ़ी है।

गहलोत ने एक बयान में कहा, ''जनधन योजना का हर चौथा खाता निष्क्रिय, 5.72 करोड़ खातों में एक रुपया तक नहीं। यह है मोदी सरकार के "गरीब कल्याण" के दावों की असली तस्वीर।'' कांग्रेस नेता ने एक समाचार का हवाला देते हुए कहा, ''यह स्पष्ट संकेत है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में गरीबी बढ़ती जा रही है जिसके कारण बैंक खाते खाली हो गए हैं।

दूसरी तरफ देश के चंद अमीर लगातार और अमीर होते जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं कि देश में अमीर और गरीब की खाई बढ़ती जा रही है। मनरेगा जैसी गरीब कल्याण की योजना को बन्द करने के दुष्परिणाम अभी आएंगे तब स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। गहलोत ने कहा, ''यह बढ़ती असमानता चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को गंभीरता से इस ओर ध्यान देना चाहिए।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News