ईरान से लौटे यात्रियों का दूसरा जत्था पहुंचा कारगिल, राजस्थान में किये गये थे क्वांरटान

Thursday, Apr 23, 2020 - 02:25 PM (IST)

कारगिल: 225 यात्रियों का दूसरा जत्था कारगिल पहुंच गया है। यह यात्री ईरान यात्रा पर गये हुये थे। इन्हें वायु सेना के विशेष विमान से कारगिल लाया गया। अभी फिलहाल इन्हें कुछ दिनों के लिए प्रशासन क्वांरटइान में रखेगा। ईरान से लौटने के बाद इन्हें राजस्थान में विभिन्न क्वांरटाइन केन्द्रों में रखा गया था और यह सब अवधि पूरी करने के बाद ही यूटी में लाए गए। इनमें से 208 कारगिल के हंै जबकि 17 लेह के हैं। इन्हें जोधपुर से लेह में विमान से भेजा गया है।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के फैलने के बाद इन यात्रियों को 25 मार्च को ईरान से भारत लाया गया था। यह यात्रियोें का दूसरा जत्था जो लेह वापस आया है। मंगलवार को 57 यात्रियों का पहला जत्था यूपी से कारगिल लाया गया था। यूटी प्रशासन ने केन्द्र और वायु सेना का आभार प्रकट किया है। ईरान से 600 यात्री भारत लाया गया था जो सब लेह के थे।अभी भी विदेशों में 300 तीर्थयात्री फंसे हुये हैं और इनमें से 250 कोरोना पाजिटिव हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising