राजौरी में संदिग्धों की मौजूदगी की आशंका, पुलिस का तलाशी अभियान शुरू

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 12:53 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर लाम से केरी तक आसपास के गांवो में अवांछित गतिविधियों के संदेह पर पुलिस ने गुरुवार को तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को घुसपैठ के प्रयासों के मद्देनजर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन गांवो में संदिग्धों की मौजूदगी की आशंका है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News