Scorpio का हाई-स्पीड ड्रामा: 6000 का भरवाया तेल, फिर टंकी फुल होते ही फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ शख्स, देखें CCTV
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 12:27 PM (IST)
Gurugram Scorpio Fuel Theft : दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप पर Black Scorpio सवार युवक 6,000 का तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए फिल्मी स्टाइल में गाड़ी भगा ले गया। भागने की हड़बड़ी और गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तेल भरने वाली मशीन का पाइप (डिलीवरी होज) और नोजल तक टूट गया। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में यश फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। एक युवक अपनी काली स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पर आया। उसने बेहद शांत और सामान्य व्यवहार करते हुए अटेंडेंट से गाड़ी का टैंक फुल करने को कहा। युवक के शांत बर्ताव को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को जरा भी शक नहीं हुआ और उसने हमेशा की तरह गाड़ी में तेल भरना शुरू कर दिया।
A ₹20 lakh Scorpio, but the driver fills up ₹6,000 worth of diesel and flees! 👀
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 27, 2026
Gurugram: At a petrol pump located on Bilaspur–Pataudi Road, the Scorpio driver fled the scene without paying after getting fuel. pic.twitter.com/jzU3J3Znbt
6,000 की रीडिंग आते ही दबाया एक्सीलेटर
मैनेजर के मुताबिक जैसे ही पेट्रोल पंप की मशीन पर रीडिंग 6,000 तक पहुंची और गाड़ी का टैंक फुल हुआ वैसे ही सीन पूरी तरह बदल गया। पैसे देने या गाड़ी से बाहर खड़े रहने के बजाय वह युवक अचानक तेजी से अपनी स्कॉर्पियो की ड्राइवर सीट पर जाकर बैठ गया।
यह भी पढ़ें: Summer Market: महंगे होने से ठंडे पड़े AC, लेकिन आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स की जमकर हुई बिक्री
इससे पहले कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी गाड़ी से तेल निकालने वाला नोजल हटा पाता या युवक से पैसे मांग पाता, आरोपी ने गाड़ी की फुल स्पीड बढ़ा दी और वहां से रफूचक्कर हो गया। गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में आगे बढ़ी कि तेल का नोजल गाड़ी के फ्यूल टैंक में ही फंसा रह गया जिससे खिंचाव के कारण डिलीवरी होज (पाइप) बीच से ही टूट गया।
यह भी पढ़ें: प्लेस्कूल की खौफनाक CCTV: 23 महीने के मासूम को कमरे में अकेला छोड़ा, दूसरे बच्चे ने नोंचा, 30 मिनट तक...
वहीं इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर की शिकायत पर बिलासपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है ताकि उस काली स्कॉर्पियो का सटीक रजिस्ट्रेशन (नंबर प्लेट) नंबर निकाला जा सके। इसके अलावा बिलासपुर और पटौदी रोड के आस-पास के रास्तों और चौराहों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है जिससे यह पता चल सके कि आरोपी किस तरफ भागा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
