रूस ने  SCO खेलों की मेजबानी करने का रखा प्रस्ताव, बढ़ सकती है भारत की मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 01:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  रूस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) खेलों की मेजबानी करने की पेशकश की है, जिससे भारत मुश्किल स्थिति में पड़ सकता है। IOC ने अपने सदस्य देशों पर रूस में खेलने से प्रतिबंधित कर रखा है जबकि भारत और चीन एणध का हिस्सा हैं। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद IOC ने यह फैसला किया था।  इस समय भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए रूसी खेल मंत्री ओलेग मैटिसिन ने पहले SCO खेलों का आयोजन अपने देश में करने के लिए पहल की है। रूस के खेल मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

 
मैटिसिन ने बयान में कहा, ‘‘हम SCO खेलों की मेजबानी करने के लिए रूस के नाम पर विचार करने का प्रस्ताव रखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एसोसिएशन की गतिविधियों का उद्देश्य ओलंपिक, गैर-ओलंपिक, पैरालंपिक और राष्ट्रीय खेलों के विकास में संबंधों को मजबूत करना हो सकता है। एसोसिएशन SCO सदस्य देशों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा।’’ बयान में कहा गया है कि मैटिसिन ने रूस, भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लिया।

 

यदि SCO के सदस्य देश इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं क्योंकि आईओसी ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय खेल संघों और राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों से यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और बेलारूस में किसी भी आयोजन में भाग नहीं लेने के लिए कहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News