IMD Rain Alert: कांप जाएगा पूरा उत्तर भारत: आसमान से बरसेगी आफत! 11 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज भी बंद
punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 09:45 AM (IST)
Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिगड़ते हालात के बीच कुल्लू और मनाली प्रशासन ने एहतियातन आज सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। पहाड़ों पर हो रही इस हलचल का सीधा असर अब दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ने वाला है।
हिमाचल में रेड और ऑरेंज अलर्ट का साया
हिमाचल के कुल्लू, मनाली, शिमला, कांगड़ा और मंडी में अगले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों के दरकने और सड़कें बंद होने की खबरें आ रही हैं। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसा खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और पर्यटकों को नदी किनारे न जाने व पहाड़ी रास्तों पर सफर न करने की सख्त हिदायत दी है।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है जिससे मैदानी इलाकों में मौसम पलटने वाला है:

-
दिल्ली-NCR: राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
-
यूपी-बिहार: लखनऊ, कानपुर, मेरठ और बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
-
किसानों की चिंता: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं जैसी फसलों को नुकसान पहुंचने का डर है।
यह भी पढ़ें: Expressway पर कोहराम! ट्रक 4KM तक घसीटता ले गया कार, 4 लोगों की गई जान, मिनटों में पसर गया मातम
शीतलहर और कोहरा
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप बढ़ेगा। रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रशासन की सलाह
पहाड़ों की ओर जाने का प्लान फिलहाल टाल दें। बिजली कड़कने के समय पेड़ों या ऊंचे खंभों के नीचे शरण न लें। कोहरे और फिसलन भरी सड़कों पर वाहन की रफ्तार कम रखें।


