सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दी राहत, दर्ज सभी FIR की रद्द

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन Samay Raina और यूट्यूबर/पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia को बड़ी राहत दी है। लीगल पोर्टल 'बार एंड बेंच' के अनुसार, अदालत ने यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में दिव्यांगों के खिलाफ विवादित और असंवेदनशील टिप्पणियां करने के मामले में दोनों के खिलाफ दर्ज सभी FIR's को रद्द कर दिया है। हालांकि, कोर्ट के पहले के निर्देशों का सही से पालन न करने पर दोनों पर 3-3 लाख का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अल्लाहबादिया, रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में शामिल हुए और ऐसी टिप्पणियां कीं जिनकी अश्लील और आपत्तिजनक कहकर व्यापक आलोचना हुई। इसके बाद कई राज्यों में शिकायतें और FIRs दर्ज की गईं जिनमें अश्लीलता को बढ़ावा देने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल जैसे आरोप शामिल थे। अल्लाहबादिया ने FIRs को एक साथ करने और सख्त कार्रवाई से सुरक्षा पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 

PunjabKesari

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी किसी को ऐसी भाषा इस्तेमाल करने की छूट नहीं देती जो सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन करती हो। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा भी दी और जान से मारने की धमकियों की खबरों के बाद पुलिस सुरक्षा लेने की अनुमति दी।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में भारी बारिश का Red Alert, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसून से बिगड़ेगा मौसम, IMD की चेतावनी

बता दें कि मार्च 2025 में यह मामला फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जब रैना ने कनाडा में एक शो के दौरान इस मामले पर टिप्पणियां कीं। 3 मार्च 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने रैना को कार्यवाही पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने और कोर्ट को हल्के में लेने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ये युवा सोच सकते हैं कि हम पुराने ख्यालात के हैं लेकिन हमें पता है कि उनसे कैसे निपटना है।

PunjabKesari

वहीं जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा, ये टिप्पणियां तब आईं जब रैना ने कनाडा में अपने शो के आखिर में दर्शकों के साथ मज़ाक करते हुए कहा, "मेरे वकील की फीस भरने के लिए धन्यवाद। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट, 'द रणवीर शो' को फिर से शुरू करने के अनुरोध पर भी विचार किया। 

PunjabKesari

कोर्ट ने उन्हें पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी साथ ही अभिव्यक्ति की आज़ादी और नैतिकता के बीच संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। कोर्ट ने अल्लाहबादिया की इस बात पर ध्यान दिया कि पॉडकास्ट उनकी आजीविका का एकमात्र ज़रिया है और उनके द्वारा नियुक्त लगभग 280 लोग इस शो पर निर्भर हैं। बेंच ने अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा भी बढ़ा दी और उन्हें गुवाहाटी में जांच में शामिल होने का निर्देश दिया। SC ने नियमों का पालन न करने पर रैना और इलाहाबादिया को फटकार लगाई।

PunjabKesari

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह मामला 14 जुलाई, 2026 को फिर से चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट ने रैना और इलाहाबादिया को अपने पहले के निर्देशों का पालन न करने के आरोप में कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने रैना और इलाहाबादिया को खुद को युवा आइकन मानने वाले बताया और उनके द्वारा आदेशों का पालन न करने पर गंभीर चिंता जताई। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रैना और अन्य प्रतिवादियों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें पालन संबंधी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News