10 ग्राम सोने पर 21,000 रुपए की सीधी बचत! जानें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना?
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 05:21 PM (IST)
Gold Rate Today: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग ने आज पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक तरफ जहां भारत में शादियों के सीजन के कारण गहनों की भारी मांग है, वहीं दूसरी तरफ कीमतों में आए उछाल ने आम खरीदारों को चौंका दिया है। इस बीच, 'टैक्स-फ्री' खरीदारी के कारण दुबई भारतीय निवेशकों और पर्यटकों के लिए सोने की खान साबित हो रहा है।
भारत में सोने के भाव: ₹16,000 के पार
भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुद्धता और टैक्स के बोझ के चलते कीमतें आसमान पर हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत ने ₹16,350 प्रति ग्राम का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
| शुद्धता (Carat) | कीमत (प्रति ग्राम) |
| 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) | ₹16,350 |
| 22 कैरेट (गहनों के लिए) | ₹14,985 |
| 18 कैरेट | ₹12,260 |
भारत में ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी और स्थानीय करों (GST) के कारण कीमतें अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक बनी हुई हैं।
दुबई का बाजार: निवेशकों के लिए पहली पसंद
दुबई में मेकिंग चार्ज की पारदर्शिता और टैक्स-फ्री पॉलिसी के कारण भारतीय खरीदार अभी भी वहां से सोना खरीदना मुनाफे का सौदा मान रहे हैं।
| शुद्धता (Carat) | कीमत (प्रति ग्राम) |
| ₹14,242 | ₹14,242 |
| 22 कैरेट | ₹13,188 |
| 18 कैरेट | ₹10,841 |
तुलना: दुबई बनाम भारत (बचत का गणित)
अगर आप आज की तारीख में निवेश का मन बना रहे हैं, तो दोनों देशों की कीमतों में प्रति ग्राम ₹2,108 का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
10 ग्राम सोने पर बचत: ₹21,080
100 ग्राम सोने पर बचत: ₹2,10,800 (लगभग)
