साउदी गैजेट ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, कहा-  कश्मीर का विकास कर रहा इंडिया

Friday, May 14, 2021 - 03:38 PM (IST)

श्रीनगर: सउदी गैजेट ने कश्मीर में हो रहे विकास के लिए भारत की तारीफों के पुल बांध दिये हैं। उसने लिखा है कि कोविड 19 महामारी की चुनौतियों के बीच भारत कश्मीर में विकास पर ध्यान दे रहा है।धारा 370 के टूटने के बाद सउदी अरब की डेली ने नोट किया है कि जम्मू कश्मीर में तीन स्तरीय शासन मजबूत किया गया है और ब्लाक एवं काउंसल चुनाव करवा के अच्छा काम किया गया।


स्माचारपत्र ने आगे लिखा है, 2020 में पंचायती राज प्रणाली को फंडस और काम देकर कार्यशाील बनाया गया और जममू कश्मीर ने इस मामले में सामाजिक आर्थिक विकास के लिए तीन-तीन नेशनल अवार्ड भी जीते। आगे लिखा है कि केन्द्र के कई कानून यूटी में कामयाब तरीके से लागू किए गए हैं ताकि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकारों को प्रोमोट किया जा सके।


आगे लिखा है कि सत्तर वर्षों में जेएंडके में शिक्षा स्तर में बहुत काम हुआ है और 50 नये शेक्षिणक संस्थान बनाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूटी में करोड़ों की लागत से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कई पर काम जारी है। समाचारपत्र के अनुसार कोविड19 महामारी सेनिपटने के लिए भी भारत सरकार जम्मू कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising