महाराष्ट्र: एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर संजय राउत ने कसा तंज

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 12:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में एनडीए ने बहुमत हासिल की है। एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो ये ज़्यादा देर तक नहीं टिकेगी।   

राउत ने कहा, "मैं यह बार-बार कह रहा हूं। मोदी जी की सरकार नहीं बनेंगी। अगर उनकी सरकार बनीं तो वह नहीं टिकेगी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस के वोट बढ़ने में शिवसेना (यूबीटी) की अहम भूमिका रही है? अगर ऐसा होता कि शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में नहीं गए होते? महाविकास अघाड़ी मजबूती से काम करेगी और हमारे मन में कोई अहंकार नहीं है।"

इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, "राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं। उनकी वजह से महाराष्ट्र में भाजपा के साथ बुरा हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को जहरीला कर दिया और अब उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News