'सीएम शिंदे के बेटे ने मुझे मारने के लिए सुपारी दी', महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच संजय राउत का दावा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 07:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से जान को खतरा होने का आरोप लगाया जबकि शिंदे खेमे के एक विधायक ने इसे ‘‘घटिया हथकंडा'' बताया। राउत ने अपने पत्र में कहा, ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।''
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। राउत के पत्र से संबंधित एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है।
मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।'' शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

महिला की मौत पर हरोली अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ की बहसबाजी