गद्दारों ने बनवाया लाल किला, PM ना फहराएं तिरंगा: ओवैसी

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 03:32 PM (IST)

नई दिल्ली- बीजेपी के बढ़ बोले विधायक संगीत सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए बयान पर एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए जवाब दिया है। संगीत के सोम के ताजमहल के उत्तर में ओवैसी ने लाल किला पर निशाना साधते हुए कहा है कि लाल किला को भी गद्दार ने ही बनाया है तो क्या पीएम मोदी लाल किला पर तिरंगा नहीं फहराएंगे?


इतना ही नहीं अपने ट्वीट में ओवैसी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस को भी ‘गद्दार’ द्वारा बनवाया गया बताया। कहा कि क्या मोदी विदेशी मेहमानों को यहां आने से रोकेंग। क्या मोदी व योगी देशी और विदेशी सैलानियों को ताजमहल जाने से रोकेंगे। ओवैसी ने सरकार को चुनौती दी है कि वो यूनेस्को को बोलकर ताजमहल को एतिहासिक विरासत की लिस्ट से निकलवा दे। सरकार को विज्ञापन देकर ताजमहल आने वालों को रोकना चाहिए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि यह सरकार इतिहास के प्रति अंधी हो गई है। 
 

 

यह बना विवाद का कारण 
दरअसल यह विवाद बीजेपी विधायक संगीत सोम की देन है। सोम ने ताजमहल को हमारी संस्कृति पर एक धब्बा बताया था। उन्होंने कहा था  कि ताजमहल के निर्माता (शाहजहां) ने अपने पिता को कैद कर दिया था। वह हिंदुओं को समाप्त करना चाहता था, यदि ये लोग हमारे इतिहास का हिस्सा हैं। यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है और हम इस इतिहास को बदल देंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News