Samsung Holi Sale: 60 परसेंट तक सस्ते मिलेंगे सभी प्रोडक्ट्स, जानें ऑफर की सारी डिटेल्स

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 11:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सैमसंग ने आपके होली को और भी धमाकेदार बनाने का ऐलान कर दिया है। अब आप सैमसंग के ब्रांडेड स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टीवी और अन्य उत्पादों पर शानदार ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। यह सेल 15 मार्च से शुरू हो रही है और 26 मार्च तक चलेगी। इन ऑफर्स का फायदा आपको सैमसंग की आधिकारिक साइट, शॉपिंग ऐप और एक्सक्लूसिव स्टोर पर मिलेगा। 

स्मार्टफोन पर 60% तक का डिस्काउंट
सैमसंग की स्मार्टफोन्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें Galaxy S24 सीरीज के फोन्स भी शामिल हैं। नए और पिछले साल के फ्लैगशिप डिवाइसेस भी उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

लैपटॉप पर 45% तक का डिस्काउंट
Galaxy Book लैपटॉप्स पर 45% तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। लेटेस्ट सीरीज में Galaxy Book 4 Pro, Galaxy Book 4 Pro 360 और Galaxy Book 4 360 पर भी आकर्षक ऑफर्स हैं। 

PunjabKesari

टैबलेट्स पर 55% तक का डिस्काउंट
टैबलेट्स पर 55% तक का डिस्काउंट प्राप्त करें! सैमसंग टैबलेट्स के अलावा, Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Fit 3 पर भी 55% तक की छूट मिल रही है।

PunjabKesari

दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी है डिस्काउंट 
सैमसंग टैबलेट्स के अलावा आप Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज और हाल में लॉन्च हुए Galaxy Fit 3 को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इन पर भी 55% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा Samsung TV पर आपको 48% का डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक साइट, शॉपिंग ऐप और एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। तो जल्दी कीजिए और अपनी पसंदीदा सैमसंग प्रोडक्ट्स को खरीदें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News