कठुआ में मिली एक ही नंबर की दो  गाडिय़ां, पुलिस ने  किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 06:56 PM (IST)

कठुआ : रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में पुलिस ने एक ही नंबर की दो वर्ना गाडिय़ों को जब्त किया है। स्थानीय लखनपुर निवासी जितेंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों गाडिय़ों को जब्त किया। शिकायतकर्ता ने ुपलिस को बताया कि उसने काले रंग की वर्ना कार नंबर जे.के.08.एच.-0888 कार मोहम्द रफीक पुत्र बशीर अहमद निवासी हटली से खरीदी थी। जबकि इसी नंबर की एक अन्य वर्ना भी लखनपुर में दौड़ रही है। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया।

बाद में पुलिस ने मोहम्मद रफीक को भी हिरासत में लिया। रफीक ने हाल ही में काले रंग की नई वर्ना गाड़ी खरीदी थी लेकिन उसका नंबर उसने जानबूझ कर अपनी पुरानी वर्ना कार का लगाया था जोकि गैर कानूनी था। पुलिस ने इस संबंध में एफ.आई.आर. नं-29/2019, आर.पी.सी. की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से भी गाडिय़ों के पंजीकरण की जांच कर रही है। 


वहीं, आर.टी.ओ. लखनपुर आर.के. थापा ने बताया कि जे.के.08.एच.-0888 की गाड़ी मोहम्मद रफीक के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर जांच के लिए कहेगी तो उन्हें भी बता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई जाली नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाता है तो यह कानूनन जुर्म है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News