संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला- सोनिया गांधी को बताया नंबर 1 आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह बिल्डिंग भ्रष्टाचार की इमारत है। दशकों तक गांधी परिवार ने देश को लूटने का काम किया है।
PunjabKesari

राहुल गांधी को बताया नंबर 2 आरोपी 
भाजपा नेता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, दोनों ही 50,000 के मुचलके पर बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी नंबर 1 और राहुल गांधी नंबर 2 आरोपी हैं। पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार की इस इमारत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देना होगा। 

PunjabKesari
स्वामी भी उठा चुके हैं सवाल 
बता दें कि इससे पहले भाजपा राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य पर धोखाधड़ी और रकम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आपराधिक शिकायत की है। स्वामी का आरोप है कि आरोपितों ने यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए महज 50 लाख रुपए की रकम देकर एसोसिएट जर्नल्स से कांग्रेस के जरिए वसूली जाने वाली 90.25 करोड़ की रकम का अधिकार हासिल किया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News