संत या ढोंगी? स्वामी नारायण पंथ से जुड़े संत ने किया हिंदू देवताओं अपमान
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 10:52 PM (IST)
नेशनल डेस्कः स्वामी नारायण संप्रदाय पंथ से जुड़े एक संत ने हिंदू देवताओं का अपनाम किया है। उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं को चोट पहुंचाई है। दरअसल, इंटरनेट पर काफी समय से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्वामी नारायण संप्रदाय से जुड़ा एक संत कैसे हिंदू देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
वीडियो में संत कह रहा है कि कैसे एक बार स्वामी नारायण ने अपने एक शिष्य को बताया कि उन्होंने भगवान ब्रह्मा को पेशाब करते हुए देखा था। यह वीडियो स्पष्ट रूप से भगवान ब्रह्मा का अपमान है और हिंदू समुदाय के सभी संतों और लोगों को नाराज कर दिया है। स्वामियों के भेष में इस तरह के आवेग में हिंदू धर्म के घृणा और नफरत की भावना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
Swami Narayan ka sant bolkar Narayan aur Brahma ka apmaan.
— हरि मांझी (@HariManjhi) July 4, 2020
Swaminarayan ne sanatan dharm aur bhagwaan Brahma ka apmaan kiya hai.
Iss dhongi ko poore sampradaya se maafi maangni chahiye
नहीं तो स्वामीनारायण का देश में बहिष्कार हो।
हिंदू धर्म के देवी देवताओं का अपमान नहीं चलेगा । pic.twitter.com/G6ZgRtduLi
यह सही समय है जब हिंदू धर्म और सनातन धर्म के लोगों को एक साथ आना चाहिए और धर्म की बेहतरी के लिए और ईश्वर में अपनी आस्था के लिए इस तरह के नकली स्वामियों का भंडाफोड़ करना चाहिए। हिंदू धर्म को खत्म करने से पहले इन नकली स्वामियों की असलियत सबके सामने लाना आवश्यक है।