रशियन लड़की का आया इंडियन लड़के पर दिल, शादी करने पहुंची भारत

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 11:55 AM (IST)

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश): जिंदगी के सफर को आसान बनाना हो तो दोस्त से बढ़कर अच्छा हमसफर कोई और नहीं हो सकता क्योंकि एक दोस्त से कुछ भी छुपा नहीं होता है। बुरहानपुर के हिमांशु महाजन ने भी अपनी दोस्त को अपना हमसफर चुना और दोनों विवाह बंधन में बंध गए। हिमांशु महाजन और रूस की एलिना की दोस्ती करीब तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें खुद भी पता नहीं चला। दोनों ने फिर शादी करने का फैसला लिया। दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मान गए। शादी के लिए रशिया से युवती की फैमिली भी इंडिया पहुंची।

बुधवार को हिमांशु और एलिना ने सात फेरे लिए और हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी की। हिमांशु पेशे से इलैक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर हैं और दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत हैं और एलिना भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की लेक्चरर है। हिमांशु ने बताया कि उनके घरवाले उसे लिए लड़की देख रहे हैं थे लेकिन उसने कोई रुचि नहीं ली फिर एक दिन उसने एलिना के बारे में बताया तो सब इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। हिमांशु ने बताया कि दोनों के बीच भाषा को लेकर दिक्कत थी क्यों उसके रशियन नहीं आती थी और एलियन को हिंदी। तभी दोनों ने अंग्रेजी में ही बात करने का निर्णय लिया। धीरे-धीरे हिमांशु ने रशियन सीखी और एलिना ने हिंदी। अब दोनों को अपनी बात कहने के लिए अंग्रेजी का सहारा नहीं लेना पड़ता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News