यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 07:18 PM (IST)
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शेखर की मौत हार्ट अटैक से हुई। इससे पहले उन्हें मां और पत्नी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बता दें कि पिछले साल एनडी तिवारी का भी निधन हो गया था।
DCP South Delhi Vijay Kumar: Rohit Shekhar Tiwari, son of late former Uttar Pradesh and Uttarakhand CM N D Tiwari, has been brought dead to Max Saket hospital.Further details are awaited. pic.twitter.com/PedZ53NECz
— ANI (@ANI) April 16, 2019
साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व दिवंगत और उत्तराखंड के सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत के मैक्स अस्पताल में मृत लाया गया था।
बता दें कि पिछले साल अप्रैल में ही रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे। इस कार्यक्रम में रोहत के करीबी रिश्तेदारों और मित्रों ने भाग लिया था। सगाई के बाद रोहित और अपूर्वा मैक्स हॉस्पिटल गए थे जहां रोहित के पिता एनडी तिवारी का इलाज चल रहा था। रोहित की मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी और अपूर्वा के माता-पिता भी अस्पताल गए थे।
अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा की जैविक (बायोलॉजिकल) संतान थे।
एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। यह बात रोहित ने खुद बताई थी। दोनों के बीच चल रहा कानूनी विवाद मार्च 2014 में खत्म हुआ था, जिसके बाद रोहित अपने पिता के साथ ही रह रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 18 अक्तूबर को निधन हो गया था।