युवा और बुजुर्ग प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 03:26 AM (IST)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अलग-अलग दलों से विभिन्न आयु वर्ग वाले प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार युवा और बुजुर्ग प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई है। युवा नए जोश और उत्साह के साथ जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, वहीं उम्रदराज उम्मीदवार अपने अनुभव के आधार पर जनता के बीच विकास के वायदे रखने में जुटे हैं। 70 वर्ष की आयु से अधिक होने के चलते भाजपा ने लालकृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया है। इसी के साथ भाजपा ने कई युवा चेहरों को भी तरजीह 
दी है।

35 साल से कम उम्र वाले प्रत्याशी 

नुसरत जहां : कोलकाता की रहने वाली बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां (29)   ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी.) ने नुसरत जहां को बंगलादेश की सीमा से सटे बशीरहाट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। 

तेजस्वी सूर्या : भारतीय जनता पार्टी ने दिग्गज नेता रहे अनंत कु मार की परंपरागत सीट दक्षिण बेंगलूर से इस बार 28 साल के तेजस्वी सूर्या को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले तेजस्वी सूर्या को मिलनसार छवि और तेजतर्रार युवा नेता के तौर पर जाना जाता है। 

कन्हैया कुमार :  कन्हैया 
कु मार (32) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सी.पी. आई.) के टिकट से बेगुसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा सी.पी.आई. नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने की है। यहां भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के मुकाबले जे.एन.यू. छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में होंगे।

अक्षय यादव : 32 वर्षीय अक्षय यादव मुलायम सिंह के भाई राम गोपाल यादव के बेटे हैं। वह 2014 में फिरोजाबाद से सांसद चुने गए थे। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से अक्षय यादव को फिरोजाबाद से ही चुनावी मुकाबले में उतारा है। हैरानी वाली बात यह है कि सपा से अलग हो चुके शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की टिकट पर खुद फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 

मिमी चक्रवर्ती : जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री 30 वर्षीय मिमी चक्रवर्ती को तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी.) ने जादवपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी घोषित 
किया है। 

70 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रत्याशी 

सोनिया गांधी : 72 वर्षीय सोनिया गांधी एक बार फिर से रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। सीटों पर नाम के ऐलान से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शायद चुनावी मुकाबले में न उतरें। हालांकि कांग्रेस की पहली ही लिस्ट में इन तमाम कयासों पर विराम लग गया। 

सत्यदेव पचौरी : 71 वर्षीय सत्यदेव पचौरी को कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि हैरानी वाली बात यह है कि उम्र के हवाले से ही मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया। सवर्ण मतदाता बहुल इस शहरी सीट पर उनकी टक्कर तीन बार के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल से होगी। 

जीतन राम मांझी : विपक्षी गठबंधन में शामिल होकर ङ्क्षहदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (74) गया लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। 

मुलायम सिंह यादव : सपा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ंिसह यादव की उम्र 79 वर्ष है। पिछली बार उन्होंने मैनपुरी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने 2014 में आजमगढ़ सीट अपने पास रखी थी लेकिन इस बार उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

श्रीप्रकाश जायसवाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (74) को कांग्रेस पार्टी ने कानपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।  पिछली बार वर्ष 2014 में उन्हें भाजपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जोशी ने करारी शिकस्त दी थी। इस बार भाजपा ने श्रीप्रकाश जायसवाल के सामने चुनावी मुकाबले में सत्यदेव पचौरी को उतारा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News