Big News: मशहूर संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप का हुआ निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:49 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ और पूर्व लोकसभा महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया है। अपने निवास स्थान पर उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार डॉ. सुभाष कश्यप का निधन कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट (हृदय और फेफड़ों की गति रुक जाने) के कारण हुआ है।
