राजनीतिक जगत में शोक की लहर: केरल के पूर्व मंत्री का 89 वर्ष की उम्र में निधन

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:34 AM (IST)

TU Kuruvila Passing Away : केरल की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मंत्री और केरल कांग्रेस (जोसेफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी यू कुरुविला का बीती देर रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने दी है। कुरुविला के जाने से केरल के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि कुरुविला ने वी.एस. अच्युतानंदन के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया और 2006 से 2011 तक कोठामंगलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। केरल कांग्रेस (जोसेफ) के वरिष्ठ नेता कुरुविला ने रबर बोर्ड के सदस्य और राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। 

यह भी पढ़ें: 30 May Petrol Diesel Price: क्या आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा रेट

इस मौके पर मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुरुविला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें केरल कांग्रेस का एक मजबूत नेता बताया जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पी जे जोसेफ के साथ मजबूती से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, उन्होंने पंचायत अध्यक्ष के पद से लेकर मंत्री पद तक संभाला। उनका निधन केरल के राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert : दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में ओले गिरने की चेतावनी

विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुविला ने मंत्री और जन प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, वह एक ऐसे नेता थे जो अपने राजनीतिक कार्यों और वर्षों की सार्वजनिक सेवा के माध्यम से लोगों के करीब रहे जिससे उनकी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News