मुस्कान और साहिल की वकील होंगी रेखा जैन! जानें कौन हैं ये

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 08:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस केस के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वे जेल में हैं। हाल ही में खबर आई कि दोनों आरोपियों ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब उनकी पैरवी का जिम्मा वकील रेखा जैन के हाथों में है। सवाल यह है कि क्या वकील रेखा जैन उन्हें सजा से बचा पाएंगी? आइए जानते हैं इस मामले से जुड़ी सभी अहम बातें। रेखा जैन एक अनुभवी और प्रतिष्ठित वकील हैं। वे चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल से जुड़ी हुई हैं और पिछले 10 वर्षों से कानूनी मामलों को सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। उन्होंने कई जटिल मामलों में अपने मुवक्किलों का बचाव किया है। अब वे सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपियों मुस्कान और साहिल की ओर से केस लड़ रही हैं।

मुस्कान और साहिल को क्यों मिली सरकारी वकील?

मुस्कान और साहिल के परिवार वालों ने उनकी कानूनी मदद के लिए आगे आने से इनकार कर दिया। ऐसे में उन्होंने जेल प्रशासन से सरकारी वकील की मांग की थी। जेल अधीक्षक ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए वकील रेखा जैन को उनके बचाव का जिम्मा सौंपा है।

क्या रेखा जैन साहिल और मुस्कान को सजा से बचा पाएंगी?

यह सवाल सभी के मन में है कि क्या वकील रेखा जैन इतनी काबिल हैं कि वे मुस्कान और साहिल को सजा से बचा लेंगी? कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस केस में सबूत बहुत मजबूत हैं, जिससे बच निकलना बेहद मुश्किल होगा। हालांकि, यह संभव है कि वकील की दलीलों से उनकी सजा में कुछ रियायत मिल जाए।

दिमागी हालत पर उठे सवाल

इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब आरोपियों की मानसिक स्थिति को लेकर चर्चाएं होने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान और साहिल की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। अगर वकील इस पहलू को सही तरीके से अदालत में प्रस्तुत करती हैं, तो यह उनकी सजा को कम करने में सहायक हो सकता है।

सबूतों की मजबूती

पुलिस के पास मुस्कान और साहिल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इन सबूतों में सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य फॉरेंसिक प्रमाण शामिल हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वकील रेखा जैन बचाव के लिए क्या रणनीति अपनाती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News