Operation Sindoor की पहली वर्षगांठ पर CM रेखा गुप्ता ने शहीदों और वीरों को किया नमन

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के घावों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा की।

PunjabKesari

भावुक हुई सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि 22 अप्रैल का वह दिन देश कभी नहीं भूल सकता, जब आतंकियों ने मासूमों के खून से होली खेली थी। उन्होंने कहा कि उस दिन आतंकियों ने जो खूनखराबा मचाया, उससे पूरा देश सदमे से कांप उठा था। जीवित बची बहनों ने बताया कि कैसे जिहादियों ने उनके अपनों को उनकी आंखों के सामने मार डाला। मैं पीएम मोदी के अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम को सलाम करती हूँ, जिन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के वह फैसला लिया जिसने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर?

7 मई, 2025 को शुरू हुआ 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम हमले (जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे) का करारा जवाब था। यह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का एक संयुक्त और सटीक दंडात्मक अभियान था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News