कश्मीर संभाग में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 08:35 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के मद्देनजर अधिकारियों ने ओपीडी और सर्जरी समेत नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

 

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर ने कश्मीर संभाग में कोविड-19 के मामलों में कमी के मद्देनजर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए। इस संभाग में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या में भारी कमी आई है और कोविड-19 के मरीज़ों के लिए डीआरडीओ का अस्पताल भी खुल गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि निदेशालय ने आदेश में कहा कि अस्पतालों में आपात इस्तेमाल के लिए अलग से कुछ ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध रखे जाने चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News