किडनी फेलियर का जोखिम होगा कम, अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय; करेगी दवाओं का काम

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : किडनी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी अंग है। इसका मुख्य काम खून से वेस्ट मटीरियल और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालना है। क्रिएटिनिन भी एक ऐसा वेस्ट है जिसे किडनी फिल्टर करती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे तो क्रिएटिनिन का स्तर ब्लड में बढ़ने लगता है, जो किडनी की खराबी या रोग का संकेत है।

क्रिएटिनिन बढ़ने का खतरा

क्रिएटिनिन मांसपेशियों के टूटने से बनता है और किडनी इसे यूरिन के जरिए बाहर निकालती है। खून में इसका स्तर बढ़ना अक्सर किडनी फंक्शन में कमी का संकेत है। सही डाइट, लाइफस्टाइल और कुछ प्राकृतिक सप्लिमेंट्स क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने और किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

किडनी के लिए पांच कारगर सप्लिमेंट्स

1. रेहमानिया ग्लूटीनोसा (Rehmannia glutinosa)

  • प्राचीन जड़ी बूटी जो पारंपरिक चीनी चिकित्सा में उपयोग होती रही है।
  • किडनी और एड्रिनल फंक्शन को बेहतर बनाती है और सूजन व टॉक्सिन से बचाती है।

2. काइटीन (Chitin)

  • केकड़े, झींगा और लॉबस्टर जैसी समुद्री चीजों से मिलता है।
  • क्रिएटिनिन और यूरिया के स्तर को कम कर सकता है।
  • क्रॉनिक किडनी रोग (CKD) वाले लोगों के लिए फायदेमंद।
  • वजन प्रबंधन और कोलेस्ट्रॉल संतुलन में भी मदद करता है।

3. क्वेरसेटिन (Quercetin)

  • एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फ्लेवोनॉइड।
  • सेब, बेरी, प्याज और पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है।
  • गुर्दे की सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करता है।

4. नेटल पत्ती की चाय (Nettle)

  • डाइयूरेटिक गुण से शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन निकालती है।
  • यूरिनरी इंफेक्शन और किडनी फंक्शन में मदद करती है।
  • किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को नियंत्रित कर सकती है।

5. आर-लिपोइक एसिड (R-Lipoic Acid)

  • शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जो मेटाबॉलिज्म और सेल सुरक्षा में मदद करता है।
  • ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करता है और माइटोकॉन्ड्रिया फंक्शन सुधारता है।
  • डायबिटीज या सूजन से होने वाले किडनी नुकसान से बचाता है।

सप्लिमेंट्स के साथ डाइट का ध्यान रखें

  • पालक, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, टमाटर जैसे सब्जियों का सेवन करें।
  • संतुलित प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सोडियम वाली डाइट रखें।
  • सूजन और टॉक्सिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ कम करें।

ध्यान दें: ये सप्लिमेंट्स फायदेमंद हैं, लेकिन केवल सप्लिमेंट्स ही पर्याप्त नहीं। किडनी के स्वास्थ्य के लिए सही डाइट, पर्याप्त पानी और नियमित डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News