Heavy Rain Alert: मौसम दिखाएगा उग्र रुप! अगले 2 दिन होगी भीषण बारिश, IMD की बड़ी भविष्यवाणी

punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 10:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगले दो दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम का कहर देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी से भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन पर गहरा असर पड़ सकता है। खासकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की यह तीव्रता आम लोगों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और सतर्क रहें।

रेड अलर्ट वाले राज्य और जिले

 

रेड अलर्ट का मतलब होता है कि बेहद गंभीर स्थिति बन सकती है और जानमाल का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

  • हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।

  • पंजाब: कुछ इलाकों में बारिश का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

  • महाराष्ट्र: पुणे के घाट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। यहाँ पहले से ही भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य और जिले

ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम खतरनाक हो सकता है और सतर्क रहने की जरूरत है।

  • झारखंड: सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

  • महाराष्ट्र: मुंबई के पालघर और रायगढ़ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

  • हरियाणा: कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है।

इन राज्यों में भी जारी है भारी बारिश की चेतावनी

  • दिल्ली: अगले दो दिन राजधानी में भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।

  • बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी है।

  • राजस्थान: जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि बीकानेर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दक्षिण राजस्थान और जोधपुर में मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 6 जुलाई से बारिश में कमी हो सकती है। इसी तरह जोधपुर संभाग में भी मौसम थोड़ा साफ हो सकता है। हालांकि बीकानेर और आसपास के क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

बंगाल में बनेगा कम दबाव, भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में गांगेय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम और भी बिगड़ सकता है।

  • पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।

  • पश्चिम वर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान है।

जनता के लिए जरूरी सलाह

IMD ने सभी रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सरकारी सलाह का पालन करें।

  • निचले इलाकों में जलभराव से बचें

  • किसी भी खतरे की स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करें

  • पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें, भूस्खलन का खतरा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News