गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को मिली रिकॉर्ड जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 1.92 लाख वोटों से हराया

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 04:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने घाटलोडिया सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमी याजनिक को करीब 1.92 लाख वोटों से हरा दिया है। भूपेंद्र पटेल को इस चुनाव में 2,12,480 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को महज 21,120 वोट ही मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय पटेल को 15,902 वोट मिले हैं। बता दें कि गुजरात में भाजपा अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में भाजपा 83 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। और 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस को 7 सीटों जीत चुकी है। 9 सीटों पर आगे चल रही है। आप ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 3 सीटों पर आगे चल रही है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। गुजरात में समाजवादी पार्टी का भी खाता खुला है। सपा को 1 सीट पर जीत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News