PM मोदी ने विदेश में भी बनाया रिकॉर्ड, 11वें देश की संसद को किया संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 10:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरी पारी की शुरूआत करते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान दोबारा शपथ ग्रहण करने के साथ ही दो नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। पहला रिकॉर्ड उन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा देश की बागडोर संभालने वाले तीसरे पीएम बने। इससे पहले यह कारनामा पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कर चुके हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा उन्होंने 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साथ ही दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मामले में वे इंदिरा गांधी और जवाहर नेहरू के बाद तीसरे प्रधानमंत्री बन गए। इसके अलावा वे लगातार दो बार गैर कांग्रेसी पीएम मोदी बनने वाले पहले नेता बने। दूसरी बार पीएम बनने के बाद वे अपनी पहले विदेश यात्रा पर पड़ोसी देश मालदीव गए। यहां भी उन्होंने एक  रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने यहां की संसद को भी संबोधित किया। इसके साथ ही मालदीव उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया, जिसके संसद को पीएम मोदी ने संबोधित किया। पीएम ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान एक दो नहीं बल्कि 10 देशों की संसद को संबोधित किया था, जो कि एक रिकॉर्ड है।
PunjabKesari
अब तक इन देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी

  • 8 जून 2019 को मालदीव की संसद को किया संबोधित।
  • 2014 में पहली बार भूटान की संसद को किया था संबोधित।
  • अगस्त 2014 में नेपाल की संसद को किया था संबोधित।
  • नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया की संसद को किया संबोधित।
  • 19 नवंबर 2014 को फिजी की संसद को संबोधित किया। 
  • 2015 में मॉरीशस की नैशनल असेंबली को संबोधित किया।
  • 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया।
  • 17 मई 2015 को पीएम मोदी ने मंगोलिया की संसद को संबोधित किया।
  • 25 दिसंबर 2015 को मोदी ने अफगानिस्तान की संसद को संबोधित किया। 
  • 10 जून 2016 को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।
  • 24 जुलाई 2018 को युगांडा की संसद को संबोधित किया था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News