अब व्हॉट्सएप्प के जरिए जानें किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2016 - 06:54 PM (IST)

राजकोट: किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए शहर के एक डॉक्टर ने एक पुस्तक लिखी है, जो वीरवार से मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प पर 26 भाषाओं में उपलब्ध है।  किडनी रोग विशेषज्ञ संजय पंड्या ने कहा, ‘‘सेव योर किडनी शीर्षक पुस्तक को मूल रूप से गुजराती भाषा में लिखा और प्रकाशित किया गया था लेकिन अब इसका 26 भाषाओं में अनुवाद किया गया है।’’  
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘संभवत: पहली बार किडनी पर कोई किताब व्हाट्सएप्प के जरिए पूरे विश्व में उपब्ध होगी।’’ अनुभवी किडनी विशेषज्ञ ने पहली बार सितंबर 2010 में इस पुस्तक का प्रकाशन किया था और धीरे-धीरे पुस्तक पर आधारित एक बहु-भाषीय वेबसाइट की शुरआत की।  
 
उन्होंने बताया, ‘‘गुजराती भाषा में वेबसाइट शुरू किये जाने के छह वर्ष बाद अब पुस्तक 11 भारतीय एवं 15 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं समेत कुल 26 भाषाओं में उपलब्ध है।’’ चिकित्सक के अनुसार किडनी से जुड़ी समस्याओं में तेजी से वृद्धि हुई है, एेसे में इसके बारे में जागरूकता पैदा करना समय की जरूरत है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News