PM मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे बात, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 05:29 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। यह परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का 7वां संस्करण होगा।
PunjabKesari
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भुवनेश्वर में रैली को संबोधित करेंगे 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 29 जनवरी को भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शरत पटनायक ने शनिवार को कहा कि खरगे के ओडिशा दौरे को ‘‘बड़ी सफलता'' बनाने के लिए पार्टी तमाम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा बचाओ सम्मेलन शहर के ‘लोअर पीएमजी स्क्वायर' में आयोजित किया जाएगा।

नीतीश कुमार राजग में लौटे, रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली 
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एकबार फिर से पाला बदलने के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने ‘महागठबंधन' और विपक्षी दलों के ‘इंडिया' गठबंधन से संबंध विच्छेद करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में नयी सरकार बनाई, जिससे लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने नाता तोड़ लिया था। एक दशक से भी कम समय में यह पांचवीं बार है कि कुमार ने पाला बदला है।

कर्नाटक : गांव में हनुमान ध्वज हटाने पर तनाव, पुलिस ने किया बल प्रयोग 
कर्नाटक में मांड्या जिले के केरागोडु गांव में रविवार को उस समय तनाव पैदा हो गया, जब अधिकारियों ने 108 फुट ऊंचे स्तंभ से हनुमान ध्वज उतार दिया। इस घटना के बाद राज्य में सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक विवाद शरू हो गया। 

बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान भारतीय धुन बजाए जाएंगे 
गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के मौके पर रायसीना हिल्स पर सोमवार को आयोजित होने जा रहे ‘बीटिंग रिट्रीट' में सेना और अद्धसैनिक बलों के बैंड पूर्ण रूप से भारतीय धुन बजाएंगे। यह समारोह राष्ट्रीय राजधानी में विजय चौक पर होगा और इसी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। 

IGI एयरपोर्ट पर बेहोश होकर गिरा फ्रांस का नागरिक, CISF के जवान की सूझबूझ से बची जान 
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर अचेत हुए 63 वर्षीय एक फ्रांसीसी नागरिक को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रक्रिया के जरिये बचा लिया। 

बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी, CM पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार पर भड़की कांग्रेस
नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उनकी तुलना ‘‘गिरगिट'' से की और कहा कि राज्य के लोग इस ‘‘विश्वासघात'' के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह राज्य में ‘महागठबंधन' से अलग हो गए। 

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बताई ये वजह
मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा के कार्यकाल में) दो साल से अधिक का समय बाकी है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News